Join WhatsApp GroupJoin Now
Join Telegram GroupJoin Now

RSMSSB: परीक्षा में प्रवेश के नियमों में बदलाव किया है

RSMSSB: परीक्षा में प्रवेश के नियमों में बदलाव किया है

वनरक्षक भर्ती परीक्षा का 12 नवंबर को दूसरी पारी का पेपर रद्द होने से सबक लेते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर अब नया नियम लागू किया है। नए नियम के अनुसार अब परीक्षा के निर्धारित समय से ठीक एक घंटे पहले केंद्र पर अभ्यर्थियों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

Note : अब यह नियम आने वाली सभी परीक्षाओ में लागू होगा ! 

अभी तक परीक्षा के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद करने का प्रावधान लागू था। प्रवेश को लेकर नया नियम 11 दिसंबर को होने वाली वनरक्षक भर्ती परीक्षा से लागू होगा।

इसमें परीक्षा शुरू होने के तय समय से 1 घंटा पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। पेपर लीक के चलते बोर्ड ने वनरक्षक भर्ती में 12 नवंबर को दूसरी पारी की परीक्षा रद्द कर दी थी। अब इस रद्द पेपर की परीक्षा 11 दिसंबर को होगी। इस परीक्षा में 4,09,129 अभ्यर्थी बनाए गए हैं। शामिल होंगे। परीक्षा सातों संभागीय मुख्यालयों पर ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें।

RSMSSB वन रक्षक परीक्षा : किस संभाग में कितने अभ्यर्थी । जयपुर में 382 केंद्रों पर

1,44,916 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। अजमेर में 146 केंद्रों पर 49,200, भरतपुर में 102 केंद्रों पर 29,900, बीकानेर में 76 केंद्रों पर 26,016, जोधपुर में 186 केंद्रों पर 57,357, कोटा में 112 केंद्रों पर 36000 व उदयपुर में 232 केंद्रों पर 65745 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

RSMSSB वन रक्षक परीक्षा : पहली पारी में प्रवेश नौ व दूसरी में दो

11 दिसंबर को वनरक्षक भर्ती परीक्षा दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। पहली पारी में सुबह 9 बजे और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

चार लाख उम्मीदवार देंगे वन रक्षक परीक्षा – RSMSSB

2 नवंबर को यह परीक्षा 30 जिला मुख्यालयों पर आयोजित की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से अब इसको केवल सातों संभागीय मुख्यालयों पर ही आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों को मिलाकर 4,09,129 अभ्यर्थियों के लिए कुल 1236 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

पहले परीक्षा से आधे घंटे पहले प्रवेश बंद करने का नियम था।
अब 11 दिसंबर को वनरक्षक भर्ती के पेपर में परीक्षा के समय से एक घंटे पहले प्रवेश बंद होगा।
आगे होने वाली भर्तियों में भी यही नियम लागू होगा

महत्वपूर्ण लिंक

यह भी पढ़ें:-

IOCL Apprentice Admit Card 2022

FCI Watchman Physical Test Admit Card 2022

PSSSB Veterinary Inspector Recruitment 2022

टेलीग्राम चैनल से जुड़ें टेलीग्राम
आधिकारिक अधिसूचनायहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
Join Telegram GroupJoin Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *