अंग्रेजी माध्यम के संविदा कैडर के 9712 पदों को Contractual माध्यम से भरने के संबंध में एक नोटिस 02 नवंबर 2022 जारी किया गया था उसी नोटिस के तहत राजस्थान सरकार 9712 अंग्रेजी माध्यम के टीचर की भर्ती करने जा रही है जिसके लिए 9 जनवरी 2023 को नया नोटिस जारी करके सुचना दी गयी थी

इस पोस्ट के माध्यम से आप अंग्रेजी माध्यम टीचर भर्ती की योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2023 से 16 मार्च 2023 [ अंतिम तिथि बढ़ी ] तक भरे जाएंगे
इस पोस्ट में हमने लेवल प्रथम एवं लेवल द्वितीय के पदों के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया है
संक्षिप्त विवरण: Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023
भर्ती बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर |
पद का नाम | अंग्रेजी माध्यम टीचर |
पदों की संख्या | 9712 |
फॉर्म प्रारंभ तिथि | 31 जनवरी 2023 |
फार्म की अंतिम तिथि | 16 मार्च 2023 |
पोस्ट विवरण: Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023
पद नाम | विषय | पदों की संख्या |
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम | – | 7140 |
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय | गणित | 1286 |
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय | अंग्रेजी | 1286 |
कुल | 9712 |
पात्रता मापदंड: Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023
पदनाम | शैक्षिक एवम प्रशैक्षिक अर्हता |
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (गणित,अंग्रेजी) | शैक्षिक अर्हता : न्यूनतम 50% अंकी सहित गणित / अंग्रेजी (संबंधित पद हेतु) वैकल्पिक विषय के साथ अंग्रेजी माध्यम में स्नातक । प्रशैक्षिक अर्हता : Bachelor of Edcuation (B.Ed.) Diploma in Elementary Education (D.EL.Ed) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल द्वितीय परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम | शैक्षिक अर्हता : 50% अंको सहित उमावि / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण। प्रशैक्षिक अर्हता : Diploma in Elementary Education (D.EL.Ed) + न्यूनतम अंको के साथ रीट लेवल प्रथम परीक्षा उत्तीर्ण जिसकी वैधता अवधि समाप्त नहीं की गई हो। |
नियुक्ति अधिकारी | जिशिअ (मु.) – माशि (संबंधित जिला) |
दायित्व पर नियुक्त कार्मिकों के दायित्व
पदनाम | पदीय दायित्व |
सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना। |
सहायक अध्यापक (लेवल- द्वितीय अंग्रेजी/ गणित) | महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम)/ राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा छह से आठवीं तक अंग्रेजी गणित विषय का शिक्षण कार्य एवं मूल्यांकन कार्य करना और संस्था प्रधान द्वारा विनिर्दिष्ट शिक्षण कार्य करना।प्राचार्य द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले समस्त कार्य करना। |
Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules
2022 के अन्तर्गत नियुक्त उपरोक्त सहायक अध्यापकों को निम्नानुसार सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम एवं उच्चतर मानदेय प्रदान किया जायेगा :-
सेवा अवधि | संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम | मानदेय | विशेष विवरण |
9 वर्ष | संविदा सेवा अवधि पूर्ण करने पर पदनाम | 29600/- | 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर 5% की दर से प्राप्त मानदेय में दो अतिरिक्त वेतन वर्दियां जोड़कर अगले 100 रुपए में पूर्णांकित कर निर्धारित किया जाएगा। |
Salary For Rajasthan English Medium Teacher Bharti 2023
पद नाम | मानदेय प्रति माह |
सहायक अध्यापक लेवल प्रथम | 16900 |
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (गणित) | 16900 |
सहायक अध्यापक लेवल द्वितीय (अंग्रेजी) | 16900 |
संविदा नियुक्ति का तरीका
- समस्त पदों की जिलेवार गणना की जाकर विभागाध्यक्ष स्तर से केन्द्रीकृत प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रचार-प्रसार के अन्य उपायों से पात्र व्यक्तियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जायेंगे, जिसमें सेवा शर्तों और पात्रता की शर्तों का स्पष्ट व पूर्ण उल्लेख किया जाएगा।
- आवेदन पत्र उक्त पदों हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा प्राप्त किए जायेंगे।
- आवेदन पत्रों और वांछित दस्तावेजों की जांच नियुक्ति अधिकारी स्तर पर की जाएगी।
- पात्र पाए गए आशार्थियों की वरीयता का निर्धारण उक्त पद की न्यूनतम वांछित शैक्षणिक योग्यता का 75% एवं न्यूनतम वांछित प्रशैक्षणिक योग्यता का 25% जोड़कर प्राप्त प्राप्तांकों के आधार पर जिला स्तर पर की जाएगी
- समान प्राप्तांक के एक से अधिक आशार्थी होने पर अधिक आयु के आशार्थी को वरीयता में ऊपर रखा जाएगा तथा न्यून आयु के आशार्थी को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाएगा।
- आयु भी समान होने पर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में जिसके अंक अधिक है, उसे वरीयता में ऊपर रखा जाएगा, जबकि न्यून अंक वाले आशार्थी को वरीयता सूची में उससे नीचे रखा जाएगा।
- Rajasthan Contractual Hiring to Civil Posts Rules, 2022 के अन्तर्गत नियुक्ति प्रदान करते समय पदों के आरक्षण हेतु उक्त नियमों के नियम 10 के प्रावधान की पालना सुनिश्चित की जायें।
- आरक्षित पदों की गणना नियुक्ति अधिकारी के परिक्षेत्र में अधिसूचित रिक्तियों के आधार पर की जाएगी।
संविदा आधार पर नियुक्ति आदेश संबंधित पद हेतु नियुक्ति अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे।
- पदस्थापन हेतु विद्यालयों का आवंटन काउंसलिंग प्रक्रिया से केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में किया जाएगा। इस हेतु पात्र एवं चयनित आशार्थियों की वरीयता क्रम में प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी।
- काउंसलिंग प्रक्रिया से पूर्व महात्मा गांधी विद्यालयों / अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की (केवल ग्रामीण क्षेत्र) की रिक्तियों को सार्वजनिक प्रदर्शित किया जाएगा।
- प्राथमिकता क्रमानुसार चयनित आशार्थियों द्वारा विद्यालय का विकल्प चुना जाएगा।
-
संविदा आधार पर प्रथम नियुक्ति अधिकतम एक वर्ष से अनधिक अवधि के लिए अथवा योजना/परियोजना की समाप्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए की जाएगी। यदि राज्य सरकार द्वारा उक्त अवधि को बढ़ाया जाता है, तो प्रति एक वर्ष पश्चात् कार्य सुमीक्षा उपरान्त सन्तोषप्रद सेवा होने पर ही बढ़ाया जा सकेगा।
-
संविदा आधार पर लगाए गए शिक्षक एक पद से दूसरे पद पर स्थानान्तरण हेतु पात्र नहीं होंगे।
-
आयु व अन्य सामान्य व विशिष्ट सेवा शर्तें “राजस्थान सिविल पदों पर संविदा पर रखा जाना नियम-2022” के प्रावधानानुसार होगी।
महत्वपूर्ण लिंक
यह भी पढ़ें:-
8वी पास के लिए 2023 की सबसे बड़ी भर्ती : Home Guard Bharti 2023
Indian Army JAG Recruitment 2023
UPPSC OTR 2023: अभी रजिस्ट्रेशन करें
फॉर्म अप्लाई करें | यहां क्लिक करें ![]() |
टेलीग्राम चैनल से जुड़ें | टेलीग्राम |
आधिकारिक अधिसूचना![]() |
यहां क्लिक करें || Latest News |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |